29 Mar 2024, 01:56:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

इस अभिनेता ने की अपनी गर्लफ्रेंड से शादी, सेट पर हुई थी मुलाकात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 7 2018 12:10PM | Updated Date: Feb 7 2018 12:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीवी के जाने-माने अभिनेता गौतम रोडे अपनी गर्लफ्रेंड पंखुड़ी अवस्थी के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंध गए हैं।  दोनों की मुलाकात चर्चित शो 'सूर्यपुत्र कर्ण' के सेट पर हुई थी। शो में गौतम कर्ण के किरदार में थे और पंखुड़ी ने द्रौपदी का किरदार निभाया था। दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया और अब दोनों ने शादी कर ली है। दोनों ने राजस्थान के अलवर में शादी रचाई। शादी में घरवाले और कुछ करीबी दोस्त ही मौजूद थे। 
 
गौतम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। यही नहीं बल्कि अपनी बारात में गौतम जमकर नाचते नजर आए। शादी के लिबास में गौतम और पंखुड़ी बेहद रॉयल लग रहे थे। यह एक डेस्टिनेशन वेडिंग थी। बात दें कि दोनों ने पिछले साल गुपचुप तरीके से सगाई कर ली थी। जिसके बाद दोनों के रिश्तों की खबरें आने लगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »