29 Mar 2024, 10:38:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

ज़ी ने लांच किया भोजपुरी मूवी चैनल ज़ी बाइस्कोप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 19 2020 1:09AM | Updated Date: Jan 19 2020 1:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। मनोरंजन चैनल जी एंटरटेनमेंट ने अपने भोजपुरी दर्शकों के लिये जी बाइस्कोप चैनल लांच किया है। जी एंटरटेनमेंट ने बिहार, झारखंड और ईस्ट यूपी के बाजारों के लिए 24 घंटे भोजपुरी फिल्में दिखाने वाला चैनल ज़ी बाइस्कोप लॉन्च किया है। चैनल का उद्देश्य एचएसएम व्यूअरशिप हासिल करना है और साथ ही मुंबई, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात और कोलकाता जैसे क्षेत्रों को टारगेट करना है। चैनल ने भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और पवन सिंह को ब्रांड अभियान का चेहरा बनाया है। निरहुआ ने कहा, जब भी रीजनल कंटेंट को बढ़ावा देने की बात आती है तो ज़ी हमेशा सबसे आगे रहता है।

मैं ज़ी बाइस्कोप का हिस्सा बनने पर खुश और सम्मानित महसूस कर रहा हूं और अपने योगदान के माध्यम से इसे और अधिक ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए तत्पर हूं। पवन सिंह ने चैनल के साथ जुड़े होने पर अपनी खुशी साझा करते हुए कहा, भोजपुरी भाषी क्षेत्र में दर्शकों की पसंद को ज़ी से बेहतर कोई नहीं समझता। ज़ी बाइस्कोप के लॉन्च के साथ, मुझे पूरा यकीन है कि दर्शकों को हर दिन सर्वश्रेष्ठ मनोरंजन अपनी भाषा भोजपुरी में मिलेगा, जो उनके दिल को छूएगा है। मैं चैनल को शुभकामनाएं देता हूं और आशा करता हूं कि मैं लंबे समय तक चैनल के ब्रांड एंबेसडर में से एक के रूप जुड़ा रहूंगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »