26 Apr 2024, 00:18:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

इस अभिनेता-अभिनेत्री की टूटी शादी - तीन साल भी नहीं टिक पाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 25 2019 12:38PM | Updated Date: Dec 25 2019 12:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम करण शर्मा और टियारा कर का शादी के तीन साल बाद तलाक हो चुका है। इन दोनों ने ही रिश्ते को ऑफिशियली खत्म करते हुए बयान दिया है। मंगलवार को ही दोनों कानूनी तरीके से अलग हुए हैं। स्पॉटब्वॉय की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों के बीच काफी समय से चीजें ठीक नहीं चल रही थी। इस वजह से ये दोनों अलग हुए। और अब कानूनी तौर पर दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं।  
 
करण शर्मा और टियारा कार ने करीब 19 महीने डेटिंग के बाद फरवरी 2015 में सगाई की थी। बाद में नवंबर 2016 को उत्तराखंड में कपल शादी के बंधन में बंधा था। शादी के कुछ महीने तक दोनों ने जिदगी के हसीन पल साथ बिताए थे। खबरों की मानें तो तलाक से पहले ही करण और टियारा एक दूसरे से कई महीने से अलग रह रहे थे। हालांकि तलाक के पीछे की वजह अभी सामने नहीं आई है। दोनों की शादी की तस्वीरें खूब वायरल हुई थी। खैर ये पहली बार नहीं है जब किसी टीवी सेलेब्स ने तलाक का फैसला लिया हो। ऐसे कई सेलेब्स हैं जिन्होंने शादी के 10 साल बाद भी तलाक लेकर जिंदगी में आगे बढ़ गए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »