29 Mar 2024, 20:47:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

तारक मेहता की अभिनेत्री बनीं मां - घर आया नन्हा मेहमान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 28 2019 3:10PM | Updated Date: Nov 28 2019 3:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा की अभिनेत्री प्रिया आहूजा मां बन गई है। बीते दिनों प्रिया आहूजा अपने मदरहुड के चलते काफी सुर्खियों में थी। लेकिन अब उनके घर पर छोटा सा मेहमान आ गया है। इसकी जानकारी अदाकारा ने खुद एक सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दी है। इस प्यारी सी पोस्ट के जरिए टीवी एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि वो एक बेटे की मां बन गई है। प्रिया आहूजा ने इस पोस्ट के जरिए बताया कि 27 नवंबर को उनके घर पर एक नन्हा मेहमान आया है। उन्होंने बच्चे के पैरों की फोटोज को शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, 'हमारा घर दो और कदमों से भर गया है। एक बेटा हुआ है। हम इस खुशी से फूले नहीं समा रहे है। ये ऐलान करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि 27 नवंबर को हमारे घर एक नन्हा मेहमान आया है।'
 
इससे पहले टीवी अदाकारा की गोद भराई की रस्म की फोटोज खूब वायरल हुई थी। उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी के दौर को खूब अच्छे से इन्जॉय किया था। इतना ही नहीं, अदाकारा ने एक बेहद प्यारा का फोटोशूट भी करवाया था और ये काफी दिनों तक सुर्खियों में बना रहा था। प्रिया आहूजा पहली बार मां बनी है इसीलिए वो इस खुशखबरी को लेकर काफी एक्साइटेड थी। उनकी शादी साल 2011 में हुई थी।
 
अब शादी के करीब 8 साल बाद उनके घर खुशियां आई है। प्रिया आहूजा ने अपने टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के चीफ डायरेक्टर मालव राजदा से लव मैरिज की थी। इस टीवी शो की शूटिंग के दौरान ही दोनों के बीच प्यार शुरू हुआ था जो जल्दी ही शादी के बंधन में बंध गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »