20 Apr 2024, 18:34:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

किस युवराज के इंतजार में कुंवारी बैठीं हैं ये 4 अभिनेत्रियां...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 8 2019 12:57PM | Updated Date: Nov 8 2019 12:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज हम बात करने वाले हैं ये 4 अभिनेत्रियों के बारे में जो पता नहीं किस युवराज के इंतजार में कुंवारी बैठी हैं।
 
4. जिया माणेक
 
 
18 फरवरी 1986 को अहमदाबाद, गुजरात, भारत में जन्मी जिया माणेक एक सफल टीवी एक्ट्रेस हैं जो दिखने में बेहद खूबसूरत और आकर्षक लगती हैं। सफल टीवी धारावाहिक साथ निभाना साथिया में उन्होंने गोपी की भूमिका बेहद शानदार ढंग से अदा की थी और उस किरदार ने उन्हें बहुत प्रसिद्धि दिलाई है। छोटे पर्दे पर बेहद सुंदर नजर आने वाली ये अभिनेत्री वर्तमान में 33 वर्ष की है लेकिन उन्होंने अभी तक विवाह नहीं किया है।
 
3. नेहा मेहता
 
 
9 जून 1978 को भांवनगर गुजरात भारत में जन्मी नेहा मेहता एक मशहूर टीवी एक्ट्रेस हैं, जो टीवी धारावाहिक तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अंजली भाभी के किरदार के लिए जानी जाती हैं। यह 41 वर्षीय खूबसूरत अदाकारा अभी भी कुंवारी है।
 
 
2. शिल्पा शिंदे
 
 
28 अगस्त 1977 को मुंबई, महाराष्ट्र, भारत में जन्मी शिल्पा शिंदे छोटे पर्दे की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री हैं जिनका एक बहुत बड़ा प्रशंसक वर्ग है जो उन्हें बहुत पसंद करता है। बता दें 42 वर्षीय इस खूबसूरत अभिनेत्री ने अभी तक शादी नहीं की है।
 
1. साक्षी तंवर
12 जनवरी 1973 को अलवर, राजस्थान, भारत में जन्मी साक्षी तंवर टीवी की दुनिया का एक बेहद कामयाब और खूबसूरत चेहरा है। अबतक कई सफल टीवी शो में अपनी अभिनय कला का शानदार प्रदर्शन कर चुकी साक्षी तंवर ने कुछ फिल्मों में भी भूमिकाएं निभाई हैं। बता दें वर्तमान में उनकी उम्र 46 वर्ष है, लेकिन पता नहीं किस युवराज के इंतजार में वे अभी भी कुंवारी बैठीं हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »