19 Apr 2024, 05:33:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की ये अभिनेत्री हैं प्रेग्नेंट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 26 2019 3:16PM | Updated Date: Aug 26 2019 3:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' पिछले कई दिनों से अलग-अलग वजहों से सुर्खियों में बना हुआ है।  इस बीच  तारक मेहता का उल्टा चश्मा की रीटा रिपोर्टर का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री प्रिया अहूजा राजदा प्रेग्नेंट हैं। प्रिया आहूजा ने गुजराती डायरेक्टर मालव राजदा से शादी की है। शादी के बाद प्रिया और उनके पति अपना पहला बेबी एक्सपेक्ट कर रहे हैं।
 
दोनों ही अपने पहले बच्चे के जन्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। प्रिया इन दिनों मालदीव में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। प्रिया वेकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। प्रिया ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर जन्माष्टमी के मौके पर दी है। प्रिया ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'Ten little fingers, ten little toes.. With love and grace, our family grows.. Cudnt be a better day than today to announce this...Happy Janmashtami.'
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »