20 Apr 2024, 11:50:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

छोटे कपड़े पहनने पर टूट गई अभिनेत्री की सगाई...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 21 2019 2:54PM | Updated Date: Aug 21 2019 2:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेत्री गरिमा जैन की सगाई टूट गई है....गरिमा जैन की सगाई दो महीने पहले ही हीरा व्यापारी राहुल सराफ के साथ हुई थी। 3 जून, 2019 को हुई इस सगाई को गरिमा ने सोशल मीडिया के जरिए ऑफिशियल किया था। वहीं अब उनकी सगाई टूटने की खबर भी आ रही है। बॉलीवुड शादी डाटकॉम वेबसाइट के मुताबिक गरिमा जैन ने माता-पिता की मर्जी से राहुल सराफ नाम के लड़के से सगाई की थी। राहुल हीरा व्यापारी हैं। हाल ही में लंदन से मुंबई शिफ्ट हुए हैं और पिता का बिजनेस संभाल रहे हैं। इस सगाई के बारे में मीडिया से बात करते हुए गरिमा ने कहा था कि उन्हें अपने मम्मी पापा की पसद पर पूरा भरोसा है।
 
वहीं सगाई टूटने के बाद बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए गरिमा जैन ने कहा, "मुझे लगता है कि हमने जल्दी रिश्ता जोड़ लिया। हम मुश्किल से एक दूसरे को जानते हैं। रोका के बाद हम दोनों में मतभेद हो रहे थे। ऐसा इसलिए क्योंकि हम दोनों अलग-अलग इंडस्ट्री से ताल्लुक रखते हैं। वो सीरियल में मेरे इंटीमेट सीन को लेकर असहज महसूस करता था। इसके साथ ही स्क्रीन पर छोटे कपड़े पहनने से भी दिक्कत थी।
 
गरिमा ने इस बारे में आगे बात करते हुए कहा, "हम लोगों ने बहुत कोशिश की लेकिन कुछ भी नहीं हो पाया। चीजों को और बुरा होने से बचाने के लिए हमने अलग होने का फैसला लिया। इसके साथ जही रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि गरिमा के मंगेतर ने अपने और गरिमा की मुलाकात के बारे में बताया था। राहुल ने बताया था उनकी और गरिमा की मुलाकात एक मैट्रिमोनियल वेबसाइट के द्वारा हुई थी।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »