19 Apr 2024, 19:31:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

प्रेगनेंट हैं टीवी की ये अभिनेत्री - दिलैक ने किया खुलासा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 21 2019 11:43AM | Updated Date: Aug 21 2019 11:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीवी सीरियल 'बा बहू और बेबी' की बेबी यानी बेनाफ दादाचंदजी के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। खबरों की मानें तो टीवी एक्ट्रेस के घर में जल्द ही किलकारी गुजने वाली है। इस बात की जानकारी कलर्स टीवी का सबसे पॉपुलर सीरियल शक्ति अस्तित्व के एहसास की एक्ट्रेस और बेनाफ की बेस्ट फ्रेंड रुबीना दिलैक ने दी है। 
 
रुबीना दिलैक ने अपने इंस्टाग्राम पर बेनाफ दादाचंदजी के साथ एक फोटो शेयर करते हुए एक स्पेशल नोट लिखा है। रुबीना दिलैक ने बेनाफ की शादी की एक अनदेखी तस्वीर साझा करते हुए लिखा- बेनी, इस साल तुम्हारा जन्मदिन बहुत बहुत ख़ास होने वाला है। लगता है कि मुझे उस समय अंतर्ज्ञान था। फोटो में रुबीना, बेनाफ के पेट पर हाथ रखकर खड़ी हैं। तस्वीर के सामने आने के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि बेनाफ प्रेग्नेंट हैं। रुबीना और बेनाफ क्लोज फ्रेंड हैं। दोनों की बॉन्डिंग शानदार है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »