29 Mar 2024, 08:06:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

टीवी अभिनेत्री के पापा को अमरनाथ में आया हार्ट अटैक - हुई मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 14 2019 3:02PM | Updated Date: Jul 14 2019 3:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीवी अभिनेत्री शाइनी दोशी के पिता को अचानक की दिल का दौरा पड़ गया जिस वजह से उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह अमरनाथ यात्रा पर निकले थे। लंबी यात्रा तय करने के बाद अचानक ही उनकी सेहत बिगड़ गई। उनको पहले सीने में काफी तेज दर्द हुआ। जब तक कोई इस बात का पता लगा पाता कि उन्हें हार्टअटैक पड़ा है, तब तक उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इस घटना के बाद पूरी टीवी इंडस्ट्री में शोक का माहौल है। 
 
जब शाइनी दोशी के पिता को हार्टअटैक पड़ा तो उनको मिलिट्री ऑफिसर टूरिस्ट मेडिकल सेंटर ले गए। वहां पर पहुंचने के बाद ही इस बात का पता लगा कि उनको हार्ट अटैक आया है। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनका निधन हो चुका था। खबरों के मुताबिक उनके पिता का पार्थिव शरीर आज ही गुजरात में स्थित गृह निवास आएगा। शाइनी दोशी कुछ समय पहले मुंबई से गुजरात पहुंच गई है। इस दुख की घड़ी में टीवी इंडस्ट्री के कलाकार एवं उनके करीबी मित्र और रिश्तेदार शाइनी दोशी के साथ खड़े हैं।
 
साल 2013 में शाइनी दोशी ने अपने टीवी करियर की शुरुआत संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बने धारावाहिक सरस्वतीचंद्र से की थी। साल 2016 में वह धारावाहिक जमाई राजा में नजर आई जिससे उनको काफी लोकप्रियता मिली। शाइनी दोशी ने 'सरोजिनी', 'बहू हमारी रजनीकांत', 'लाल इश्क' और 'दिल ही तो है' जैसे कई सीरियलों में काम किया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »