29 Mar 2024, 21:13:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

नन्ही रुपसा का डांस देख भावुक हुई शिल्पा शेट्टी - चूमे पैर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 23 2019 1:07PM | Updated Date: Jun 23 2019 1:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीवी का रियलटी शो सुपर डांसर चैप्टर 3 इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं। आज इस शो का ग्रैंड फिनाले होने जा रहा है। फाइनल की रेस में जयश्री, तेजस, तपस, रुपसा, सक्षम और गौरव का नाम शामिल है। शो में एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट नजर आए थे। सभी ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस देकर सभी जज को हैरान किया। इन सबके बीच सबसे फेमस हुई कंटेस्टेंट रुपसा। सोशल मीडिया पर रुपसा की और शिल्पा शेट्टी की एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमे शिल्पा रुपसा के पैर चूमती नजर आ रही है। 
 
एक रिपोर्ट के मुताबिक एपिसोड में रुपसा का बेहतरीन डांस देखकर शो की जज शिल्पा शेट्टी कुंद्रा इतनी इंप्रेस हो जाएंगी कि वो स्टेज पर आकर नन्ही रुपसा के पैर चूम लेंगी। वहीं दूसरी और शो के दूसरे जज अनुराग बसु और गीता कपूर भी जमकर रुपसा की तारीफ करते दिखाई देंगे। इतना ही नहीं शो के विनर को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि इस साल सुपर डांसर चैप्टर 3 की विनर नन्ही रुपसा बन सकती हैं।
 
 दरअसल, biggboss_tak नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शो के सेट से कुछ फोटो शेयर की गई हैं। एक फोटो में रुपसा और उनके डांसिंग गुरु निशांत के हाथ में सुपर डांसर चैप्टर 3 की ट्रॉफी दिखाई दे रही है जिससे देखकर कहा जा रहा है कि रुपसा ही शो जितने वाली हैं। इसी अकाउंट पर एक दूसरी तस्वीर भी शेयर की है। इस फोटो में रुपसा ट्रॉफी के साथ पोज देती हुई नजर आ रही हैं। 
 
अब तक के सफर में रुपसा की खास बात ये रही कि उसने हर डांस फॉर्म में परफॉरमेंस दी। हर बार पूरे एक्सप्रेशन के साथ डांस करते हुए रुपसा ने ये साब‍ित कर द‍िया कि वो कल की स्टार है। रुपसा ने शो के दौरान श‍िल्पा शेट्टी को बैले डांस चैलेंज भी द‍िया। रुपसा की उम्र सबसे ज्यादा चौंका देने वाली है।
 
ज‍िस उम्र में बच्चे ख‍िलौनों से खेलते हैं उस 6 साल की उम्र में रुपसा प्रोफेशनल डांसर की तरह डांस करती हैं। इतना ही नहीं जब रुपसा का डांस बॉलीवुड की एवरग्रीन अदाकारा रेखा ने देखा तो वो हैरान रह गईं थी। उन्होंने अपनी सीट छोड़कर मंच पर जाकर रुपसा के पैर तक छुए। रेखा ने रुपसा को गोल्डन गर्ल का नाम द‍िया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »