29 Mar 2024, 21:21:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

देबिना पति गुरमीत संग गोवा में किया बर्थ-डे सेलिब्रेट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 17 2019 8:43PM | Updated Date: May 17 2019 8:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीवी एक्ट्रेस देबिना बनर्जी आज अपना 36वां बर्थ-डे एंजॉय कर रही है। इस मौके पर देबिना अपने पति गुरमीत चौधरी के साथ गोवा में एंजॉय कर रही है। इस सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें देबिना ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की है। तस्वीरों में वह पति गुरमीत के साथ समंदर किनारे मस्ती करती दिख रही है। व्हाइट कलर की शॉर्ट ड्रेस में देबिना काफी ग्लैमरस लग रही है। वहीं कई तस्वीरों में वह अपना बर्थ-डे केक काटते नजर आ रही है। इस दौरान गिफ्ट में मिले फूलों के साथ देबिना काफी खुश नजर आ रही है। बता दें कि गुरमीत और देबिना ट्रैवल करना खूब पसंद करते हैं। तस्वीरों में उनकी लव बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है। टीवी शो रामायण में दोनों में साथ किया था। इस दौरान उन्होंने राम और सीता का रोल निभाया था। शो के दौरान ही दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे। कुछ समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने शादी कर ली। हाल ही में गुरमीत चौधरी ने पलटन, वजह तुम हो, हेट स्टोरी 4, खामोशिया जैसी फिल्मों में काम किया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »