19 Apr 2024, 04:25:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

टीवी सिरीयल की अभिनेत्रियां बिना किसिंग सीन किए बनाई लोगों के दिल में जगह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 11 2019 2:19AM | Updated Date: May 11 2019 2:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 दोस्तों। आज जहां टीवी की दुनिया बॉलीवुड के मुकाबले कुछ कम नहीं रही तो वहीं आज टीवी अभिनेत्रियों का रुतबा भी बॉलीवुड अभिनेत्रियों की तरह हो गया है। आज टीवी पर आपको कई ऐसी अभिनेत्रियां देखने को मिलेगी जो हिट होने के लिए किसिंग सीन्स या फिर छोटे कपड़ों का सहारा लेती है तो वहीं आपको कुछ अभिनेत्रियां ऐसी भी मिलेगी जो इन सब बातों से परहेज़ करती है। जी हां आज हम आपको ऐसी टीवी अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे है जिन्होंने न कभी सीरियल में किसिंग सीन दिया और न ही छोटे कपड़ों का सहारा लिया। फिर भी ये अभिनेत्रियां दर्शकों की फेवरेट बन हुई है। तो चलिए जानते है उन्हीं अभिनेत्रियों के बारे में।
 
1- परिधि शर्मा : ज़ी टीवी के लोकप्रिय सीरियल जोधा अकबर का हिस्सा रह चुकी अभिनेत्री परिधि शर्मा फिलाहल सोनी टीवी के सीरियल पटियाला बेब्स में नजर आ रही। लोकप्रिय सीरियल्स का हिस्सा रह चुकी अभिनेत्री परिधि शर्मा ने न तो आज तक किसिंग सीन दिया है और न ही छोटे कपड़ों का सहारा लिया है। फिर भी आज परिधि शर्मा को चाहने वालों की संख्या लाखों में है।
 
2- कृतिका सेंगर : कसम तेरे प्यार की सहित कई लोकप्रिय सीरियल्स का हिस्सा रह चुकी अभिनेत्री कृतिका सेंगर भी आज टीवी का काफी जाना माना नाम है। कई लोकप्रिय सीरियल्स का हिस्सा रह चुकी अभिनेत्री कृतिका सेंगर भी कभी किसिंग सीन्स या छोटे कपड़ों का सहारा नहीं लेती। यहां तक कि उन्होंने सीरियल कसम तेरे प्यार की में अपने सह कलाकार शरद मल्होत्रा के साथ किसिंग सीन देने से साफ मना कर दिया था। लेकिन फिर भी कृतिका आज दर्शकों की फेवरेट अभिनेत्री है।
 
3- दिव्यांका त्रिपाठी : टीवी की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शुमार दिव्यांका त्रिपाठी आज कई लोकप्रिय शोज का हिस्सा रह चुकी है। फिलहाल दिव्यांका त्रिपाठी स्टार प्लस के सुपरहिट सीरियल ये है मोहब्बतें में मुख्य भूमिका निभा रही है। दिव्यांका त्रिपाठी भी उन अभिनेत्रियों में से है जिन्होंने कभी भी सीरियल में छोटे कपड़ों या फिर किसिंग सीन्स का सहारा नहीं लिया। फिर भी दिव्यांका टीवी की सबसे ज़्यादा पसंद की जाने वाली अभिनेत्रियों में शुमार है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »