28 Mar 2024, 13:50:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

दूसरी बार मां बनने वाली हैं ये अभिनेत्री, बेबी बंप के साथ शेयर की फोटो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 6 2019 5:43PM | Updated Date: Apr 6 2019 6:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीवी शो 'दिया और बाती हम' की अभिनेत्री पूजा शर्मा दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं। इससे पहले 2017 में उन्होंने बेटी वियाना को जन्म दिया था। पूजा ने अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर दी है। पूजा ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी की फोटो शेयर करते हुए लिखा, जल्द ही घर में एक और नया मेहमान आने वाला है।
 
बता दें कि पूजा ने 22 फरवरी 2016 में शो तू मेरा हीरो के निर्देशक पुष्कर पंडित से शादी की थी। दोनों ने शादी से पहले कुछ समय तक एक दूसरे को डेट किया था। दोनों सीरियल तू मेरा हीरो के सेट पर मिले थे। वहीं से दोनों के बीच प्यार हुआ था। पूजा की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो उन्हें शो रूक जाना नहीं से शोहरत मिली थी। इस सीरियल से उन्हें घर-घर पहचान मिली थी। आखिरी बार पूजा को शो दीया और बाती हम में देखा गया था। इस शो में उन्होंने 'सांची' का किरदार निभाया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »