28 Mar 2024, 21:50:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

फरवरी में घूम आएं कोडैकानल, पुरी और थेक्केड़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 26 2018 11:42AM | Updated Date: Feb 26 2018 11:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भारत में फरवरी के महीने में ठंड कम हो जाती है। वैसे भी यह महीना लव कपल्स के लिए खास होता है। इस मौसम में कई लोग घूमने-फिरने का प्लान बनाते हैं। फरवरी के महीने में यह तय कर पाना थोड़ा मुश्किल होता है कि कौन सी जगह घूमने के लिए अच्छी है।  
 
कोडैकानल 
अगर आप हिल स्टेशन घूमना पसंद करते हैं, तो कोडैकानल बेस्ट जगह है। यहां घूमने के लिए कई टूरिस्ट प्लेस है। यहां आकर आपको काफी अच्छा महसूस होगा। पूरा साल इस जगह का मौसम अच्छा रहता है।
 
पुरी
अधिकतर लोग सोचते हैं कि ओड़िशा में देखने के लिए सिर्फ मंदिर ही है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। यहां पर कई बीच हैं, जहां आप घूम सकते हैं। फरवरी के महीने में यहां घूमने का खास मजा आता है।
 
थेक्केडी 
नेचर लवर्स के लिए थेक्केडी बेस्ट जगह है। कई टूरिस्ट इस जगह पर आना पसंद करते हैं। यहां आना के लिए फरवरी का महीना सबसे सही समय है।
 
उदयपुर
अगर आप फरवरी के महीने में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो राजस्थान सबसे बेस्ट जगह है। इस महीने यहां का मौसम अच्छा होता है। यहां पर देखने के लिए कई जगहें हैं।  
 
मामल्लापुरम
मामल्लापुरम मूर्तिकला और पेंटिंग के लिए काफी मशहूर जगह है। फरवरी के महीने में यहां न अधिक गर्मी और न ही ठंड होती है। इस मौसम में यहां आप घूम सकते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »