29 Mar 2024, 01:53:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

स्विस इंडोर में मार्कस कोपिल से भिड़ेंगे रोजर फेडरर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 29 2018 11:44AM | Updated Date: Oct 29 2018 11:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बासेल। विश्व के नंबर तीन टेनिस खिलाड़ी स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने 14वीं बार स्विस ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया है, जहां वह मार्कस कोपिल से खिताब के लिए भिड़ेंगे। 37 वर्षीय फेडरर ने 64 मिनट तक चले सेमीफाइनल मुकाबले में रूस के दानिल मेदवेदेव को लगातार सेटों में  6-1, 6-4 से पराजित कर घरेलू टूर्नामेंट में 14वीं बार फाइनल में जगह बना ली। फेडरर ने वर्ष 2000 में पहली बार बासेल फाइनल में जगह बनाई थी और 2006 में यहां पहला खिताब जीता था। स्विस मास्टर अब फाइनल में रोमानिया के कोपिल से भिड़ेंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »