26 Apr 2024, 04:23:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

लिएंडर पेस ने जीता सत्र का दूसरा खिताब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 15 2018 10:33AM | Updated Date: Oct 15 2018 10:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बनई दिल्ली। अनुभवी टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने मिगुएल एंजेल रेयेस वारेला के साथ सांटो डोमिंगो ओपन का फाइनल जीत लिया है जो मौजूदा सत्र का उनका दूसरा खिताब है। भारत के पेस और मैक्सिको के मिगुएल की दूसरी वरीय जोड़ी ने एरियल बेहार और रोबेर्टो क्यूरोज की जोड़ी के खिलाफ पहले सेट में पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए 4-6, 6-3, 10-5 से जीत दर्ज की।
 
इस जीत से साथ ही विश्व रैंकिंग में 69वें स्थान पर काबिज पेस ने 110 रैंकिंग अंक हासिल किया और अपने जोड़ीदारी के साथ 7750 डालर की इनामी राशि भी अपने नाम की। पिछले सप्ताह 45 साल के पेस और मिगुएल मांट्रे चैलेंजर के फाइनल में पहुंचे थे जिसमें उन्हें जीवन नेदुंचेझियान और मार्शेलो अरेवालो ने हराया था। इससे पहले पेस शिकागो और डालास एटीपी चैलेंजर सिर्कट में उपविजेता रहे थे, जबकि जनवरी में उन्होंने न्यूपोर्ट बीच प्रतियोगिता में जीत दर्ज की थी।   
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »