29 Mar 2024, 11:35:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

प्रेग्नेंसी में सानिया मिर्जा ने खेला टेनिस - कोर्ट में मचार्इं सनसनी, देखें वीडियो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 9 2018 2:29PM | Updated Date: Aug 9 2018 3:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अगर आप भारत की 'टेनिस सनसनी' कही जाने वाली सानिया मिर्ज़ा के इंस्टाग्राम एकाउंट पर नजर रखे रहे हैं, तो आपने निश्चित रूप से देखा ही होगा कि वह गर्भावस्था को भी अपने खेल की ही तरह खूब एन्जॉय कर रही हैं। पिछले कुछ महीनों में सानिया ने कई तस्वीरें पोस्ट की हैं, जो बेहद खूबसूरत थीं, लेकिन हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया गया है, जो न सिर्फ चाहने वालों का ध्यान अपनी ओर खींचेगा, बल्कि सानिया को बेहद मजबूत इरादों वाली खिलाड़ी मानने के लिए भी मजबूर कर देगा।
 
पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक की पत्नी सानिया मिर्ज़ा इस वीडियो में अपनी छोटी बहन अनम मिर्ज़ा के साथ टेनिस के कोर्ट में खेलती नजर आ रही हैं, जबकि उनकी पहली संतान के इस दुनिया में आने में लगभग दो ही महीने का समय बचा है। अनम मिर्ज़ा ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा है, "जल्द ही मां बनने जा रही (सानिया) से कुछ गेंदों को हिट करवा रही हूं। वीडियो में खेलती दोनों बहनों के साथ उनके पिता इमरान मिर्ज़ा भी कोने में खड़े दिखाई दे रहे हैं। 
 
अनम ने यह भी लिखा है कि उनके पिता नहीं मानते कि अनम भी सानिया की तरह टेनिस के कोर्ट में उतरने लायक काबिलियत रखती हैं। मंगलवार को पोस्ट किए गए इस वीडियो को अब तक 13,000 से ज्यादा बार देखा जा चुका है, और इसे 2,200 से ज्यादा लाइक भी मिल चुके हैं। एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, मुझे लगा था कि उसकी गर्भावस्था में तो आप जीत सकती हैं, लेकिन नहीं।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »