19 Apr 2024, 03:13:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रोजर फेडरर नंबर वन बनने से एक जीत दूर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 16 2018 11:39AM | Updated Date: Jun 16 2018 11:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

स्टटगार्ट। स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर स्पेन के राफेल नडाल को अपदस्थ कर नंबर एक रैंकिंग फिर से वापिस हासिल करने से एक जीत दूर रह गए हैं। फेडरर ने शुक्रवार को अर्जेंटीना के गुइडो पेला को लगातार सेटों में  6-4 6-4 से हराया और स्टटगार्ट ओपन के सेमीफाइनल में पहुंच गए। 20 ग्रैंड स्लेम खिताबों के विजेता फेडरर अपना विंबलडन खिताब बचने के उद्देश्य से पूरे क्ले कोर्ट सत्र में नहीं खेले थे और वर्ष के दूसरे ग्रैंड सलेम फ्रेंच ओपन में भी नहीं उतरे थे।
 
36 वर्षीय फेडरर इस समय नंबर एक नडाल से 100 अंक पीछे हैं और यदि वह रविवार के फाइनल में पहुंचते हैं तो फिर से नंबर एक टेनिस खिलाड़ी बन जाएंगे। हाल में 11 वीं बार फ्रेंच ओपन का खिताब जीतने वाले नडाल थकावट के कारण क्वींस क्लब टूर्नामेंट से हट गए हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »