19 Apr 2024, 04:12:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मां बनने वाली हैं सानिया मिर्जा, ऐसे किया खुलासा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 24 2018 3:39PM | Updated Date: Apr 24 2018 3:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा जल्द ही मां बनने वाली हैं। ऐसा हम नहीं बल्कि उनके द्वारा इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई एक तस्वीर कह रही है। सानिया ने बेबी मिर्जा- मलिक हैशटेग के साथ इस तस्वीर को शेयर किया है। साथ ही उनके पति क्रिकेटर शोएब मलिक ने भी इस तस्वीर को शेयर किया। जो एक फैमिली वार्डरोब की तस्वीर है। जिसमें बेबी मिर्जा- मलिक को खास जगह दी गई है। एक तरफ सानिया का वार्डरोब है तो दूसरी तरफ शोएब मलिक का वार्डरोब और बीच में बेबी का वार्डरोब, जिसमें छोटे कपड़े और दूध की बोतल रखी गई है। 
 
गौरतलब है कि हाल ही में गोवा फेस्ट में सानिया ने जेंडर बायस पर कहा था कि भविष्य में जब कभी भी वह अपने पहले बच्चे का सरनेम रखेंगी तो मिर्जा- मलिक ही रखेंगी, ना कि मलिक। उसी समय सानिया ने यह भी कहा था कि शोएब मलिक बेटी चाहते हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर जैसे ही सानिया ने इस नए मेहमान के बारे में बताया, सोशल मीडिया पर बधाईयों का तांता लग गया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »