20 Apr 2024, 15:18:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

निकोलस जैरी को हराकर फैबियो ने जीता ब्राजील ओपन का खिताब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 5 2018 2:31PM | Updated Date: Mar 5 2018 2:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

साउ पाउलो। इटली के टेनिस खिलाड़ी फैबियो फोगनिनी ने चिली के निकोलस जैरी को 1-6, 6-1, 6-4 से हराकर रविवार को यहां ब्राजील ओपन का खिताब अपने नाम किया। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, फोगनिनी और जैरी पहली बार किसी एटीपी टूर्नामेंट के फाइनल में खेल रहे थे। चिली के खिलाड़ी ने इस मुकाबले का पहला सेट 6-1 से अपने नाम किया।
 
पहला सेट हारने के बाद दूसरी वरीयता प्राप्त 30 वर्षीय फोगनिनी ने 22 वर्षीय जैरी को अगले दोनों सेट में मात दी और मैच अपने नाम किया। इस हार के बाद भी जैरी सोमवार को जारी होने वाली एटीपी में 61वें पायदान पर पहुंच सकते हैं। वह अभी 73वें पायदान पर हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »