20 Apr 2024, 12:05:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रोजर फेडरर ने रचा इतिहास - छठीं बार जीता लॉरियस अवाडर्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 28 2018 2:25PM | Updated Date: Feb 28 2018 2:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मोनाको। दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर को बुधवार को प्रिंस एल्बर्ट और प्रिंसेस चार्लीन की मौजूदगी में पांचवां और छठा लारियस वर्ल्ड स्पोर्टस अवार्ड से सम्मानित किया गया। पुरुष टेनिस में आयकन बन चुके फेडरर ने लॉरियस अवाडर्स के इतिहास में सबसे अधिक छह बार पुरस्कार जीते हैं।
 
इन पुरस्कारों को ग्रहण करने के बाद फेडरर ने कहा - मेरे लिए यह बेहद खास पल है। लोग जानते हैं कि मैं अपने लारियस अवाडर्स को कितनी अहमियत देता हूं, इसलिए एक और पुरस्कार जीतना शानदार अनुभव है लेकिन एक साथ दो जीतना सचमुच बिल्कुल अलग सम्मान है। मेरे लिए पूरी तरह अनापेक्षित है। मैं खुश हूं और लारियस अकादमी को इस समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।
 
आॅस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन फेडरर ने कहा - यह मेरे लिए अविस्मरणीय साल था। 2016 के बाद वापसी करना बहुत मुश्किल
था,  और ये पुरस्कार वापसी के मेरे प्रयास को यादगार बनाते हैं। जब मैंने 2005 में अपना पहला लॉरियस पुरस्कार जीता था तब आपने  अगर आपने कहा होता कि मैं छह लारियस पुरस्कार जीत लूंगा तो मैं आप पर विश्वास नहीं करता। यह एक अद्भुत सफर रहा है।
 
लॉरियस वर्ल्ड स्पोटर्स अकादमी द्वारा दिया जाने वाला यह सालाना खेल पुरस्कार है। खेलों की महान हस्तियां इसके लिए वोटिंग करती हैं और यह एक कैलेंडर वर्ष की उपलब्धियों के लिए यह पुरस्कार दिए जाते हैं। इस साल यह 2017 केलेंडर वर्ष में खिलाड़ियों की सफलता के लिए दिया गया। इस साल हाॅलीवुड सुपरस्टार बेनेडिक्ट कम्बरबैच ने इस कार्यक्रम की मेजबानी की और मशहूर गायिका और गीतकार एमिली सैंडे ने इस कार्यक्रम के दौरान परफार्म किया।
 
स्पोटर्समैन आॅफ द ईयर कटेगरी में फेडरर को स्पेनिश टेनिस स्टार राफेल नडाल औरÞ पुर्तगाली फुटबाल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो से कड़ी टक्कर मिली। आस्ट्रेलियन ओपन और विंबलडन जीतने वाले फेडरर को घुटने की गंभीर चोट से उबरकर असाधारण सफलता हासिल करने के लिए कमबैक आफ द ईयर का पुरस्कार भी दिया गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »