19 Apr 2024, 22:55:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

5 साल बाद फिर रोजर फेडरर के सिर सजा नंबर वन का ताज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 19 2018 5:38PM | Updated Date: Feb 19 2018 5:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। ग्रैंड स्लैम खिताबों के बेताज बादशाह स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर पांच साल 106 दिन के लम्बे अंतराल के बाद विश्व टेनिस रैंकिंग नंबर एक स्थान पर लौट आए हैं। 36 वर्षीय फेडरर रोटरडम में अपना 97वां एटीपी वर्ल्ड टूर खिताब जीतने के बाद नंबर एक पोजीशन पर लौट आए हैं।
 
स्विस मास्टर पहली बार रैंकिंग में नंबर एक दो फरवरी 2004 को बने थे और अब उन्होंने नंबर एक पर अपना 303वां सप्ताह शुरू किया है। फेडरर का कम से कम 18 मार्च तक नंबर एक बने रहना तय है। फेडरर और अपना नंबर एक स्थान गंवाने वाले स्पेन के राफेल नडाल शीर्ष स्थान के लिए जंग इंडियन वेल्स में शुरू करेंगे जो वर्ष का पहला एटीपी वर्ल्ड टूर मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट होगा। यह टूर्नामेंट 18 मार्च से शुरू होगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »