20 Apr 2024, 00:32:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टेनिस खिलाड़ी मानव ठक्कर अंडर-21 में बने नंबर वन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 4 2020 12:09AM | Updated Date: Jan 4 2020 12:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत के युवा प्रतिभाशाली टेबल टेनिस खिलाड़ी मानव ठक्कर अंडर-21 वर्ग में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी बन गए हैं। जी सत्यन ने अगस्त 2019 की अपनी 30वीं रैकिंग को बरकरार रखा है जबकि अचंत शरत कमल 34वें से एक स्थान का सुधार कर 33वें नंबर पर पहुंच गए हैं। महिला खिलाड़ी मणिका बत्रा ने अपनी 61वीं रैकिंग को बरकरार रखा है। मानव मारखम में आईटीटीएफ चैलेंज प्लस कनाडा ओपन में अपनी खिताबी जीत की बदौलत अंडर-21 रैकिंग में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी बन गए हैं। ठक्कर नवम्बर में तीसरे स्थान पर थे लेकिन दिसम्बर में 10वें स्थान पर खिसक गए थे। ठक्कर 2018 में भी अंडर-18 विश्व रैकिंग में नंबर एक बने थे।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »