29 Mar 2024, 13:59:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

एटीपी चैलेंजर टेनिस टूर्नामेंट: रामनाथन-ग्रेनिएर युगल सेमीफाइनल में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 13 2019 3:43PM | Updated Date: Sep 13 2019 3:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत के रामकुमार रामनाथन और उनके जोड़ीदार फ्रांस के ‘गो ग्रेनिएर ने इस्तांबुल में चल रहे 81,240 डॉलर की ईनामी राशि वाले एटीपी चैलेंजर टेनिस टूर्नामेंट में विजय अभियान बढ़ाते हुये पुरूष युगल सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारतीय-फ्रेंच जोड़ी ने आस्ट्रिया के लुका मिएडलर और त्रिस्तान सैमुएल वीसबार्न की तीसरी सीड जोड़ी को क्वार्टरफाइनल में कड़े संघर्ष में 4-6, 7-6 (5), 12-10 से पराजित किया। रामनाथन-ग्रेनिएर ने एक सेट पिछड़ने के बाद जबरदस्त वापसी की और एक घंटे 31 मिनट में जीत अपने नाम कर ली।
 
रामनाथन और ग्रेनिएर ने छह में से तीन ब्रेक अंक बचाये और छह में से दो को भुनाया। वहीं विपक्षी मिएडलर और वीसबार्न की जोड़ी ने छह में से चार ब्रेक अंक बचाये और तीन पर अंक जीते। भारतीय-फ्रेंच जोड़ी का अब सेमीफाइनल में कजाखिस्तान के आंद्रे गोलूबेव और एलेक्सांद्र नेदोविसोव से मुकाबला होगा। आंद्रे और एलेक्सांद्र ने एक अन्य क्वार्टरफाइनल में भारत के पूरव राजा और आस्ट्रेलिया के रमीज राजा की दूसरी वरीय जोड़ी को एक घंटे 42 मिनट तक चले मुकाबले में 4-6, 7-6 (2), 10-3 से पराजित किया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »