19 Apr 2024, 22:54:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अपनी ही शादी में कैटरीना के गाने पर जमकर नाची टेनिस खिलाड़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 28 2019 4:17PM | Updated Date: Jul 28 2019 4:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अमेरिकन टेनिस खिलाड़ी एलिसन रिस्के का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में यह टेनिस खिलाड़ी अपनी शादी पर कैटरीना कैफ के गाने पर नाच रही हैं। एलिसन रिस्के ने यह वीडियो खुद अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में एलिसन कैटरीना कैफ के गाने 'नचदे ने सारे' पर डांस कर रही है। यह गाना कैटरीना कैफ और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'बार बार देखो' का है।
 
एलिसन रिस्के के इस वीडियो को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। एलिसन रिस्के हाल ही में विजय अमृतराज के भतीजे स्टीफन अमृतराज के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं। स्टीफन अमृतराज मशहूर टेनिस प्लेयर आनंद अमृतराज के बेटे हैं। फैन्स ने एलिसन के इस वीडियो पर कई कमेंट भी किए हैं।
 
रिस्के ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है- 'यह गाना मेरा फेवरेट बन गया है। मेरी बहन साराह के एक इंडियन कस्टमर की वाइफ गायत्री ने हमें ये डांस सिखाने में मदद की। गायत्री ने इस गाने को चुना और इसे कोरियोग्राफ किया। साराह हर महीने जाकर इसके डांस स्टेप सीखती थी और मुझे भी मैसेज के जरिए भेजा करती थी। मैंने इसे दुंबई में फरवरी में सीखना शुरू किया था। 6 दिन पहले हमने साथ में इस पर प्रैक्टिस शुरू किया था।'
 
रिस्के इस वीडियो में अपनी बहन साराह के साथ दिखाई पड़ रही है। यह स्टीफन के लिए परफेक्ट सरप्राइज था। प्रकाश अमृतराज और जेनी का इस सारे मिशन को सीक्रेट बनाने रखने के लिए शुक्रिया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »