23 Apr 2024, 14:51:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Tennis

पहले दौर में बाहर हुए पेस, बोपन्ना और पूरव-जीवन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 5 2019 1:07AM | Updated Date: Jul 5 2019 1:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। भारत के लीजेंड युगल खिलाड़ी लिएंडर पेस का वर्ष के तीसरे ग्रैंड स्लेम बिबलडन के पुरूष युगल के पहले ही दौर में सफर समाप्त हो गया। पेस के अलावा दिग्गज खिलाड़ी रोहन बोपन्ना तथा पूरव राजा और जीवन नेदुनचेझियन की जोड़ी को भी पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा जबकि दिविज शरण अपने एक जोड़ीदार के साथ दूसरे दौर में पहुंचने में कामयाब रहे। पेस और उनके जोड़ीदार फ्रांस के बेनोएट पेयरे को बुधवार को पांच सेटों के मैराथन संघर्ष में कजाखिस्तान के एलेक्जेंडर बुबलिक और मिखाइल कुकुशकिन ने तीन घंटे 23 मिनट में 4-6, 6-7, 6-3, 7-6, 9-7 से हराया। पेस और पेयरे ने पहले दो सेट जीत लिये थे लेकिन अगले तीन सेट गंवाकर मुकाबले से बाहर हो गये।

 

बोपन्ना और उनके जोड़ीदार उरुग्वे के पाब्लो क्यूवास को न्यूजीलैंड के मार्कस डेनियल और हॉलैंड के वेस्ली कूलहोफ ने गुरुवार को दो घंटे 33 मिनट तक चले चार सेटों के मुकाबले में 6-4, 6-4, 4-6, 7-6 से पराजित किया। इस हार के साथ बोपन्ना का इस साल ग्रैंड स्लेम टूर्नामेंटों में निराशाजनक प्रदर्शन का दौर जारी है। वह आस्ट्रेलियन ओपन के पहले और फ्रेंच ओपन के तीसरे दौर में हारे थे। बोपन्ना गत वर्ष दूसरे दौर में पराजित हुए थे। पूरव राजा और जीवन नेदुनचेझियन को आस्ट्रेलिया की जोड़ी लेटन हेविट और जार्डन थाम्पसन ने एक घंटे 42 मिनट में 6-2, 6-3, 6-2 से हराया। दिविज शरण और उनके ब्राजीली जोड़ीदार मार्सेलो डेमोलिनर ने 13वीं सीड जर्मन जोड़ी केविन क्राविच और आंद्रियस मीस को एक घंटे 56 मिनट में 7-5, 6-4, 7-5 से हराकर दूसरे दौर में जगह बना ली। भारत के एकल खिलाड़ी प्रजनेश गुणेश्वरन को पहले राउंड में कनाडा के मिलोस राओनिक से हार का सामना करना पड़ा।

 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »