19 Apr 2024, 07:13:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

डेविस कप से बाहर हुआ भारत - अब खेलेगा जोन ग्रुप में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 2 2019 5:33PM | Updated Date: Feb 2 2019 5:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। रोहन बोपन्ना और दिविज शरण की भारतीय जोड़ी ने युगल मैच जीतकर जो उम्मीदें जगाई थीं, वह प्रजनेश गुणेश्वरन के पहले उलट एकल में शनिवार को हार के साथ कोलकाता साउथ के ग्रॉस कोर्ट में ही दफन हो गई। भारत को डेविस कप के क्वालीफाईंग राउंड में इटली से 1-3 से हार का सामना करना पड़ा और इसके साथ ही भारत डेविस कप से बाहर हो गया। भारतीय टीम अब वापस एशिया और ओसनिया जोन में लोटेगी।
 
इससे पहले रोहन बोपन्ना और दिविज शरण की जोड़ी ने शनिवार को डेविस कप के दूसरे दिन अपना मैच जीतकर भारत के लिए इस प्रतियोगिता में उम्मीदें कायम रखी थीं जो गुणेश्वरन की हार के बाद समाप्त हो गईं। रोहन-दिविज की जोड़ी ने आज डेविस कप के युगल मुकाबले में मेतियो बेरेटिनी और सिमोन बोलेली की जोड़ी को 4-6, 6-3, 6-4 से हरा दिया था। 
 
गौरतलब है कि आंद्रेस सेपी ने पहले एकल मैच में रामनाथन को लगातार सेटों में 6-4, 6-2 से जबकि दूसरे एकल मैच में गुणेश्वरन को मेतियो बेरेटिनी ने भी लगातार सेटों में 6-4, 6-3 से हराया था। उल्लेखनीय है कि गुणेश्वरन के अपना मुकाबला हारने के बाद भारत को पांचवां मैच खेलने की जरुरत ही नहीं पड़ी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »