29 Mar 2024, 12:53:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ऑस्ट्रेलियन ओपन के पहले दौर में ही हारे प्रजनेश गुणनेस्वरन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 14 2019 2:14PM | Updated Date: Jan 14 2019 2:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेलबर्न। भारत के टेनिस खिलाड़ी प्रजनेश गुणनेस्वरन को साल के पहले ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियन ओपन के पहले दौर में ही हार का सामना करना पड़ा है। प्रजनेश को पुरुष एकल वर्ग के पहले दौर के मैच में अमेरिका के फ्रांसेस टिफोए ने मात दे टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया। अमेरिकी खिलाड़ी ने प्रजनेश को सीधे सेटों में 7-6 (9-7), 6-3, 6-3 से मात दी। यह मैच एक घंटे 52 मिनट तक चला। 
 
भारतीय खिलाड़ी ने क्वालीफिकेशन राउंड खेल मुख्य दौर में जगह बनाई थी लेकिन वह पहले दौर से आगे नहीं जा सके। प्रजनेश ने चार डबल फॉल्ट्स लगाए जबकि टिफोए ने तीन डबल फॉल्ट्स लगाए। प्रजनेश ने 23 विनर्स लगाए तो वहीं अमेरिकी खिलाड़ी ने 29 विनर्स लगाए। प्रजनेश की हार का एक और कारण अनफोसर्ड एरर भी रहा। भारतीय खिलाड़ी ने 30 अनफोसर्ड एरर मारे तो वहीं उनके विपक्षी ने 22 अनफोसर्ड एरर लगाए। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »