29 Mar 2024, 05:48:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रॉबर्टो बतिस्ता अगुत बने कतर ओपन के चैंपियन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 6 2019 6:11PM | Updated Date: Jan 6 2019 6:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दोहा। विश्व के नंबर एक खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच को लुढ़काने वाले स्पेन के रॉबर्टो बतिस्ता अगुत ने चेक गणराज्य के टॉमस बेर्दिच को फाइनल में तीन सेटों में हराकर कतर ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है। विश्व के 24वें नंबर के खिलाड़ी रॉबर्टो बतिस्ता अगुत ने सेमीफाइनल में शीर्ष वरीय जोकोविच को पराजित किया था और इस प्रदर्शन को उन्होंने फाइनल में भी बरकरार रखते हुए बेर्दिच को 6-4, 3-6, 6-3 से हराकर कतर ओपन का खिताब जीत लिया जो उनका नौंवा एटीपी टूर खिताब है।
 
बतिस्ता अगुत इस जीत के साथ राफेल नडाल (2014) और डेविड फेरर (2015)के बाद दोहा में खिताब जीतने वाले स्पेन के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। बतिस्ता अगुत की यह 250वीं एटीपी टूर जीत थी। अपनी जीत के बाद बतिस्ता अगुत ने कहा कि सत्र की शुरुआत खिताब के साथ करना अच्छा लगता है और अब उनका लक्ष्य अपनी रैंकिंग में सुधार कर टॉप 10 में पहुंचना होगा। बतिस्ता अगुत को इस जीत से 250 अंक और 219,755 डॉलर मिले जबकि बेर्दिच के हिस्से में 150 अंक और 118,320 डॉलर आए। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »