28 Mar 2024, 14:13:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

लगातार छह दिन की तेजी के बाद गिरावट के साथ बंद हुए शेयर बाजार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 4 2018 5:52PM | Updated Date: Dec 4 2018 5:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुम्बई। अधिकतर विदेशी बाजारों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच मुनाफावसूली के दबाव में घरेलू शेयर बाजार लगातार छह दिन की तेजी खोते हुए मंगलवार को लाल निशान में बंद हुए। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 106.69 अंक की गिरावट में 36,134.31 अंक पर और एनएसई का निफ्टी 14.25 अंक की गिरावट में 10,869.50 अंक पर बंद हुआ।
 
अमेरिका और चीन के बीच गत शनिवार को हुई बातचीत को लेकर निवेशकों के उपजी आशंका से विदेशी बाजारों के साथ-साथ घरेलू शेयर भी धराशायी हो गये। निवेशकों को यह आशंका है कि अमेरिका और चीन 90 दिन की तय अवधि में व्यापार समझौते की जमीन तैयार नहीं कर पायेंगे और अमेरिका फिर टैरिफ युद्ध की शुरूआत कर देगा। इसके अलावा अमेरिकी फेडरल रिजर्व की इस माह होने वाली बैठक में ब्याज दर बढाये जाने की आशंका भी निवेश धारणा के खिलाफ है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »