20 Apr 2024, 16:16:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

वैश्विक आर्थिक मंच पर हलचल से शेयर बाजार लुढ़के

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 31 2018 1:31PM | Updated Date: May 31 2018 1:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। विदेशी बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के बीच अधिकतर समूहों में रही गिरावट के दबाव में बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 43.13 अंक फिसलकर 34,906.11 अंक पर और एनएसई का निफ्टी 18.95 अंक की सुस्ती में 10,614.35 अंक पर बंद हुआ। विदेशी बाजारों के साथ सेंसेक्स भी गिरावट के साथ 34,876.13 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान 35,017.45 अंक के उच्चतम और 34,735.11 अंक के निचले स्तर को छूता हुआ यह गत दिवस की तुलना में 0.12 प्रतिशत कमजोर पड़कर 34,906.11 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 11 कंपनियों में तेजी और शेष में गिरावट रही। निफ्टी भी लुढ़कता हुआ 10,579.00 अंक पर खुला।
 
कारोबार के दौरान 10,648.70 अंक के उच्चतम और 10,558.45 अंक के निचले स्तर से होता हुआ यह गत दिवस की तुलना में 018 प्रतिशत की गिरावट के साथ 10,614.35 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की 32 कंपनियां गिरावट में और शेष 18 तेजी में रहीं। विश्लेषकों के मुताबिक टैरिफ को लेकर अमेरिका और चीन में दोबारा ठन गई है जिससे वैश्विक आर्थिक मंच पर हलचल मच गई है।
 
अस्थिरता के माहौल में निवेशक जोखिम भरे निवेश से कोताही बरतते हैं। दिग्गज कंपनियों की तुलना में मंझोली कंपनियों में तेजी रही जबकि छोटी कंपनियों में गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप  0.03 प्रतिशत यानी 5.38 अंक की तेजी में 16,052.74 अंक पर और स्मॉलकैप 0.19 प्रतिशत यानी 32.74 अंक की गिरावट में 17,347.72 अंक पर बंद हुआ। बीएसई में कुल 2,854 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ जिनमें 1,479 में गिरावट, 1,214 में तेजी और शेष 161 कंपनियों के शेयरों के भाव अपरिवर्तित रहे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »