29 Mar 2024, 00:18:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

शुरुआती कारोबार में 41,700 से ऊपर चढ़ा सेंसेक्स, निफ्टी भी तेजी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 30 2019 1:45PM | Updated Date: Dec 30 2019 1:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सोमवार को तेजी के साथ हुई। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स 111.13 अंकों की बढ़त के साथ 41,686.27 पर खुला और 41,714.73 तक उछला। निफ्टी भी 29.10 अंकों की बढ़त के साथ 12,274.90 पर खुला और 12,285.75 तक उछला। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.42 बजे 115.59 अंकों की बढ़त के साथ 41,690.73 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी 36.40 अंकों की तेजी के साथ 12,282.20 पर बना हुआ था। निफ्टी बैंक इंडेक्स रिकॉर्ड 32,549.50 तक उछला। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »