20 Apr 2024, 06:25:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सेंसेक्स फिर नई ऊंचाई पर, 12,900 के ऊपर चढ़ा निफ्टी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 20 2019 12:35PM | Updated Date: Dec 20 2019 12:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत शुक्रवार को मजबूती के साथ हुई और सेंसक्स फिर नई ऊंचाई पर पहुंचा। निफ्टी भी लगातार ऊंचाइयों को छू रहा है। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स 41,800 के ऊपर उछला, जबकि निफ्टी 13,000 के करीब पहुंच गया। सुबह 9.44 बजे सेंसेक्स पिछले सत्र से 116.11 अंकों की तेजी के साथ 41,790.03 पर कारोबार कर रहा था।
 
वहीं, निफ्टी भी 23.45 अंकों की बढ़त के साथ 12,283 पर बना हुआ था। इससे पहले, बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सत्र के मुकाबले बढ़त के साथ 41,746.20 पर खुला और 41,809.96 तक उछला। पिछले सत्र में सेंसेक्स 41,673.92 पर बंद हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी भी पिछले सत्र से बढ़त बनाते हुए 12,266.45 पर पर खुला और 12,293.90 तक चढ़ा, जोकि अब तक की नई ऊंचाई है। पिछले सत्र में निफ्टी 12,259.70 पर बंद हुआ था। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »