20 Apr 2024, 18:59:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

डालर के मुकाबले रुपया 10 पैसे मजबूत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 1 2019 7:40PM | Updated Date: Nov 1 2019 7:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बैंकरों और निर्यातकों की डालर बिकवाली से अंतर बैंकिंग विदेशी मुद्रा बाजार में शुक्रवार को डालर के मुकाबले रुपया 10 पैसे मजबूत रहा । कारोबार की समाप्ति पर एक डालर की कीमत 70.82 रुपए रही। कारोबार की शुरुआत में रुपए पर दबाव था और विनिमय दर छह पैसे बढ़कर 70.98 रुपए हो गई। बाद में डालर की आमद बढ़ने से रुपए को मजबूती मिली और गत दिवस की तुलना में एक डालर की कीमत 10 पैसे गिरकर 70.82 रुपए रह गई। सत्र के दौरान डालर का उच्च भाव 70.99 तक गया। विश्व की अन्य मुद्राओं की तुलना में डालर के कमजोर पड़ने और शेयर बाजारों में लगातार छठे दिन तेजी से रुपए को मजबूती मिली।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »