20 Apr 2024, 00:19:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

रुपया तीन पैसे कमजोर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 26 2019 12:33AM | Updated Date: Sep 26 2019 12:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट और दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती के दबाव में रुपया बुधवार को तीन पैसे कमजोर पड़कर 71.04 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में दो प्रतिशत की गिरावट से भारतीय मुद्रा को कुछ समर्थन मिला जिससे इसकी गिरावट सीमित रही। रुपया लगातार दूसरे दिन कमजोर हुआ है। गत दिवस यह सात पैसे टूटकर 71.01 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था। रुपये की शुरुआत आज नौ पैसे की गिरावट में 71.10 रुपये प्रति डॉलर से हुई और यह 71.14 रुपये प्रति डॉलर के दिवस के निचले स्तर तक उतर गया। 
 
हालाँकि कच्चे तेल में नरमी से यह 70.99 रुपये प्रति डॉलर तक मजबूत भी हुआ। अंत में यह गत दिवस की तुलना में तीन पैसे की कमजोरी के साथ 71.04 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। सेंसेक्स आज 504 अंक की गिरावट में बंद हुआ जबकि दुनिया की अन्य छह प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर 0.40 प्रतिशत से ज्यादा कमजोर पड़ा। इन दोनों कारकों ने रुपये पर दबाव बनाया। वहीं लंदन का ब्रेंट क्रूड वायदा दो प्रतिशत लुढ़ककर 61.84 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। इससे रुपये की गिरावट सीमित रही।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »