20 Apr 2024, 00:38:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 462.80 अंकों की गिरावट के साथ बंद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 1 2019 4:25PM | Updated Date: Aug 1 2019 4:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देश का शेयर बाजार गुरुवार को हाहाकार मंच गया। क्योंकि शेयर बाजार में 462.80 अंक की गिरावट दर्ज की गई है। सेंसेक्स 462.80 अंक नीचे गिरकर 37,018.32 बंद हुआ। इससे पहले 2:58 पर सेंसेक्स 673 अंक नीचे 36,807.65 अंकों पर कारोबार करता देखा गया। वहीं एनएसई का निफ्टी 166 अंक गिरकर 10,921 पर देखा गया। फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में कटौती का असर भारतीय शेयर बाजार पर लगातार असर डाल रहा है।
 
करीब एक दशक बाद ब्याज दर में 0.25 फीसदी की कटौती का ऐलान कर दिया। इसे ही बाजार के गोता लगाने की प्रमुख वजह माना जा रहा है। आज शेयर बाजार दोपहर के बाद हाहाकार मच गया है। आज सुबह से शुरुआती कारोबार में ही प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स गुरुवार सुबह 9.48 बजे 240.98 अंक फिसलकर 37,240.14 पर कारोबार करते देखा गया। निफ्टी भी लगभग इसी समय 37.40 अंकों की कमजोरी के साथ 11,048.00 पर कारोबार करते देखा गया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »