28 Mar 2024, 22:20:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

विदेशी मुद्रा भंडार 426 करोड़ डॉलर के पार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 29 2019 1:24AM | Updated Date: Jun 29 2019 1:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 21 जून को समाप्त सप्ताह में 4.21 अरब डॉलर उछलकर अब तक के सर्वाधिक रिकार्ड स्तर 426.41 अरब डॉलर पर पहुंच गया। करीब 13 महीने पहले यह 423.55 अरब डॉलर के रिकार्ड स्तर पर रहा था। रिजर्व बैंक द्वारा शुक्रवार को जारी आँकड़ों के अनुसार, 21 जून को समाप्त सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़ी घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में 4.20 अरब डॉलर की बढोतरी दर्ज की गयी और सप्ताहांत पर यह 398.64 अरब डॉलर पर रहा। स्वर्ण भंडार 22.95 अरब डॉलर पर स्थिर रहा। आलोच्य सप्ताह में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 96 लाख डॉलर बढकर 3.35 अरब डॉलर और विशेष आहरण अधिकार 42 लाख डॉलर चढ़कर 1.45 अरब डॉलर पर रहा। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »