17 Apr 2024, 03:35:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

मुंबई में लोकसभा चुनाव: आज बंद रहेगा शेयर और कमोडिटी बाजार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 29 2019 10:53AM | Updated Date: Apr 29 2019 10:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव होने की वजह से सोमवार को मुंबई में घरेलू शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट बंद रहेंगे। वहीं देशभर में अनाज की थोक मंडियां, मेटल और सोना-चांदी की मार्केट भी बंद रहेंगी। आज फॉरेक्स (करेंसी) में कामकाज बंद रहेगा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पूर्व की ही तरह मंगलवार को खुलेंगे। देश का सबसे बड़ा कमोडिटी एक्सचेंज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) और नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव एक्सचेंज में भी मंगलवार को पूर्व की तरह ही कारोबार होगा।
 
शुक्रवार को शेयर बाजार मजबूती के साथ बंद हुए। BSE का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 336.47 प्वाइंट की मजबूती के साथ करीब 39,067.33 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं NSE का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी भी 112.85 प्वाइंट की मजबूती के साथ 11,754.65 के स्तर पर बंद हुआ।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »