25 Apr 2024, 14:58:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

अच्छी बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, जानिये आज के आकड़ें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 3 2019 11:17AM | Updated Date: Apr 3 2019 11:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देश के शेयर बाजारों में तेजी का सिलसिला जारी रहा। मुंबई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक बुधवार को 110.40 अंक की तेजी के साथ 39167.05 अंक पर खुला।  नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी में भी अच्छी बढ़त दिखी।  
 
अधिकतर विदेशी बाजारों से मिले मजबूत संकेतों के बीच मंगलवार को सेंसेक्स  184.78 अंक की बढ़त से 39,000 अंक के आंकड़े को  पार कर पहली बार इससे ऊपर बंद हुआ । मंगलवार को सेंसेक्स 39,056.65 अंक और  निफ्टी 44.05 अंक की तेजी के साथ 11,713.20 अंक पर बंद हुआ था।
 
कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स कल के 39056.65 अंक की तुलना 110.40 अंक ऊपर 39167.05 अंक पर खुला। कारोबार के पहले घंटे में सेंसेक्स ऊंचे में 39266.85 अंक और नीचे में 39141.09 अंक तक आने के बाद फिलहाल 39229.27 अंक पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी फिलहाल 34.85 अंक ऊपर 11748.05 अंक पर है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »