25 Apr 2024, 21:32:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सेंसेक्स 100 अंक और निफ्टी 38 अंक लुढ़का

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2019 5:02PM | Updated Date: Mar 27 2019 5:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुम्बई। अधिकतर विदेशी बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के बीच यूटिलिटीज और ऊर्जा समूहों में हुई बिकवाली के दबाव में बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को 100.53 अंक लुढ़ककर 38,132.88 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 38.20 अंक फिसलकर 11,445.05 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स आज मजबूती के साथ 38,372.03 अंक पर खुला।

कारोबार के दौरान यह 38,475.93 अंक के दिवस के उच्चतम और 38,001.34 अंक के दिवस के निचले स्तर से होता हुआ गत दिवस की तुलना में 0.26 प्रतिशत की गिरावट में 38,132.88 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 में से 10 कंपनियां हरे निशान में और 20 लाल निशान में रहीं। निफ्टी भी तेजी के साथ 11,531.45 अंक पर खुला।

कारोबार के दौरान यह 11,546.20 अंक के दिवस के उच्चतम और 11,413.00 अंक के दिवस के निचले स्तर से होता हुआ गत दिवस की तुलना में 0.33 प्रतिशत की गिरावट में 11,445.05 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की 50 में से 34 कंपनियां गिरावट में और 16 तेजी में रहीं। दिग्गज कंपनियों के विपरीत छोटी और मंझोली कंपनियों में लिवाली देखी गयी।

बीएसई का मिडकैप 0.59 प्रतिशत यानी 88.36 अंक की तेजी के साथ 15,167.69 अंक पर और स्मॉलकैप 0.64 प्रतिशत यानी 94.62 अंक की बढ़त के साथ 14,778.26 अंक पर बंद हुआ। बीएसई में कुल 2,902 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ जिनमें से 150 कंपनियों के शेयरों के भाव अपरिवर्तित रहे जबकि 1,549 में गिरावट और 1,203 में तेजी रही।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »