25 Apr 2024, 03:07:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

देवरिया में तीन शातिर बदमाशों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 12 2018 5:54PM | Updated Date: Dec 12 2018 5:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया में पुलिस अधीक्षक एन कोलांची ने तीन शातिर बदमाशों के ऊपर 25-25 हजार रुपए का पुरस्कार घोषित किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बुधवार को यहां बताया कि रामपुर कारखाना क्षेत्र का शातिर अपराधी अजीत राय उर्फ चुन्नू पर पच्चीस हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है। इसी तरह उसरा बाजार रूदपुर निवासी शातिर बदमाश सुभाष पर भी पच्चीस हजार का इनाम घोषित किया है। उन्होने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने रामपुर कारखाना क्षेत्र का शातिर बदमाश अश्वनी राय निवासी गौरा पर भी पच्चीस हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। प्रवक्ता ने बताया कि ये तीनों शातिर बदमाश हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »