28 Mar 2024, 23:52:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

ट्रेकर के पलटने से दो बाराती की मौत ,चार घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 9 2018 5:18PM | Updated Date: Dec 9 2018 5:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बोकारो। झारखंड में बोकारो जिले के चंदनकियारी थाना क्षेत्र के गलगलटांड के निकट आज ट्रेकर के पलटने से दो बाराती की मौत हो गई तथा चार अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि ट्रेकर पर सवार बाराती चंदनकियारी के सिमोलटांड पंचायत से पश्चिम बंगाल के मानभूम जिले के हाथीगादा मंदिर जा रहे थे तभी झरिया रोड के मुख्य मार्ग पर गलगलटांड के निकट ट्रेक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में दो बाराती की मौत हो गयी जबकि चार अन्य घायल हो गए। सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान पुष्पा देवी (40) और प्रेम चंद महतो (40) के रूप में की गई है।घायलों को चंदनकियारी स्थित स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया  जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बोकारो जनरल अस्पताल भेज दिया गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »