29 Mar 2024, 13:01:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दूसरे स्थानों की तुलना में एमपी में ठंड का असर ज्यादा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 6 2018 7:21PM | Updated Date: Dec 6 2018 7:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के पश्चिमी हिस्से में आने वाले अनेक स्थानों पर आज ठंड का असर दूसरे स्थानों की अपेक्षा कुछ ज्यादा रहा। स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार राज्य के पश्चिमी हिस्से में आने वाले अनेक स्थानों पर दूसरे स्थानों की तुलना में आज ठंड का असर कुछ ज्यादा रहा है। केन्द्र ने बताया कि फिलहाल कम से कम दो तीन दिनों तक मौमस के मिजाज में विशेष परिवर्तन आने की उम्मीद नही है। इस दौरान अधिकतम व न्यूनतम तापमान में मामूली रुप से घट-बढ़ हो सकती है। प्रदेश के इंदौर, शाजापुर, खंडवा इत्यादि स्थानों पर ठंड का असर दूसरे स्थानों की अपेक्षा कुछ ज्यादा दर्ज किया गया।
 
केन्द्र ने बताया कि मौसम का रुख अभी 8 से 9 दिसंबर तक बदलने के आसार नही है। इसके बाद ही मौसम के मिजाज में परिवर्तन की संभावना हो सकती है। राज्य के अधिकतर स्थानों पर सुबह से लेकर शाम तक ठंड का असर नही महसूस किया गया। लेकिन शाम होते ही हल्की ठंड महसूस की गई। प्रदेश में इन दिनों हल्की ठंड का असर शाम से शुरु होता है और यह अल सुबह तक बना रहता है। सूरज के उदय होते ही ठंड का असर आहिस्ता-आहिस्ता घटने लगता है। यह स्थिति पिछले कई दिनों से चली आ रही है।
 
प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान शहडोल संभाग के जिलों में न्यूनतम तापमान काफी गिरावट गिरे। शेष संभाग के जिलों में इस तापमान में विशेष परिवर्तन नही हुआ। उज्जैन, चंबल, इंदौर संभागों के जिलों में सामान्य से अधिक तथा शेष संभाग के जिलों में सामान्य रहे। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस पर्यटन नगरी खजुराहो में दर्ज किया गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »