25 Apr 2024, 06:38:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सोना फिसला; चांदी लुढ़की, जानें आज के भाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 20 2018 8:56PM | Updated Date: Nov 20 2018 8:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर पीली धातु की चमक तेज होने के बावजूद जेवराती मांग कमजोर पड़ने से मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 100 रुपए फिसलकर 32,000 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। चाँदी भी 200 रुपए की गिरावट के साथ 37,900 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। विदेशी बाजारों में लंदन का सोना हाजिर 1.20 डॉलर चमककर 1,225.00 डॉलर प्रति औंस के भाव बिका। दिसंबर का अमेरिका सोना वायदा भी 0.10 डॉलर की तेजी में 1,225.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों का कहना है कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के दो सप्ताह के निचले स्तर पर आने से पीली धातु की चमक बढ़ी है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चाँदी हाजिर 0.01 डॉलर की गिरावट में 14.39 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »