29 Mar 2024, 05:27:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

छत्तीसगढ़ चुनाव : आखिरी चरण के लिए आज शाम खत्‍म होगा प्रचार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 18 2018 3:38PM | Updated Date: Nov 18 2018 3:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा की दूसरे एवं आखिरी चरण की 72 सीटो पर आज शाम प्रचार समाप्त हो जाएगा। इस चरण में दोनो मुख्य दलों सत्तारूढ़ भाजपा एवं मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के अलावा जनता कांग्रेस बसपा गठबंधन के नेताओं ने भी प्रचार में पूरी ताकत झोंकी है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज जहां महासमुन्द में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगे,वहीं आज ही आखिरी दिन केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ,उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुवर दास,केन्द्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी अलग अलग जगहों पर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में आज सभाएं कर रहे है।  
 
मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस की ओर से पंजाब के मंत्री एवं जाने माने वक्ता नवजोत सिंह सिद्दू, उत्तरप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजबब्बर,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल कई जगहों पर आज सभाएं सम्बोधित कर रहे है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी तथा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कल जहां अपने अपने दल के प्रत्याशियों के समर्थन में सभाएं की वहीं शाह ने राजधानी में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में रोड शो किया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »