29 Mar 2024, 18:40:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जौनपुर ने पुलिस स्मृति दिवस में याद किया शहीदों को

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 21 2018 4:39PM | Updated Date: Oct 21 2018 4:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जौनपुर। पुलिस लाईन में आयोजित एक कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक दिनेश पाल सिंह ने विगत एक वर्ष में वीरगति प्राप्त पुलिसजनों को नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक , समस्त क्षेत्राधिकारीगण ,थाना प्रभारी ,प्रभारी निरीक्षक और अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगणों द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। सिंह ने पुलिस स्मृति दिवस पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह ऐतिहासिक शौर्यगाथा 59 वर्ष पूर्व की है ,

जब 21 अक्टूबर 1959 को देश की उत्तरी सीमा लद्दाख के बर्फीले निर्जन एवं दुरुह क्षेत्र में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के 10 जवान अपनी नियमित गश्त पर निकले थे, उसी दौरान घात लगाकर स्वचालित रायफलों व मोर्टारो से लैस चीनी सैनिकों ने छलपूर्वक हमारे वीर जवानों पर आक्रमण कर दिया। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय पुलिस बल के इन बहादुर जवानों ने साधारण असलहों के बावजूद भी अत्यन्त साहस एवं वीरतापूर्ण शत्रु सेना का मुकाबला करते हुए मातृभूमि की रक्षा में सभी 10 पुलिसजनों ने कर्तव्य की वेदी पर अपने प्राणों की आहूति दे दी।

उन्होंने कहा कि 01 सितम्बर 2017 से 31 अगस्त 2018 के बीच देश भर में कर्तव्य की वेदी पर अपने प्राणों का बलिदान करने वाले 414 पुलिसजनों में उत्तर प्रदेश के 67 पुलिसजन सम्मिलित हैं। इन वीर पुलिसकर्मियों का राष्ट्र प्रेम, समर्पित भाव एवं प्राणों का बलिदान भावी पीढ़ी को भी कर्तव्यपथ पर निर्भीकता से अग्रसर होने की प्रेरणा देता रहेगा। इस अवसर अपर पुलिस अधीक्षक ( नगर ) डॉ0 अनिल कुमार पांडेय , अपर पुलिस अधीक्षक ( ग्रामीण ) संजय राय , सीओ सदर विनय कुमार द्विवेदी , सीओ बदलापुर सौम्या पांडेय सहित कई थानों एवं कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक गण मौजूद रहे।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »