19 Apr 2024, 12:10:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

खेत को लेकर विवाद, एक व्यक्ति की जीप से रौंदकर हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 21 2018 4:26PM | Updated Date: Oct 21 2018 4:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सीहोर। मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के रेहटी थाना क्षेत्र में खेत के पानी को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की जीप से रौंदकर हत्या कर दी गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार कल रात बोरदी गांव में हुए विवाद के बाद रामचरण नाम के व्यक्ति के साथ मारपीट कर उसे जीप से रौंद दिया गया। इस वजह से उसकी मौत हो गयी। बताया गया है कि खेत में सिंचाई के लिए पानी को लेकर रामचरण का कुछ लोगों से विवाद हुआ था। वह पुलिस के समक्ष रिपोर्ट दर्ज कराके रात्रि में ही लौट रहा था। तभी तीन चार लोगों ने उसके साथ मारपीट की और उसे जीप से रौंद दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »