29 Mar 2024, 16:13:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

रंजिश में एक को जिंदा जलाया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 18 2018 8:52PM | Updated Date: Sep 18 2018 8:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में आपसी रंजिश में तीन भाइयों ने मिल कर एक व्यक्ति को दा जलाने की कोशिश की। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल से आज ग्वालियर रेफर कर दिया गया। अमोला पुलिस सूत्रों ने बताया कि ग्राम थरखोडा में कल दोपहर बाद  व्यावसायिक रंजिश के चलते तीन भाइयों ने मिलकर एक व्यक्ति  महेंद्र (35) को मिट्टी का तेल डालकर जलाने की कोशिश की।

उसे गंभीर अवस्था में उपचार के लिए जिला चिकित्सालय शिवपुरी भेजा गया था जहां से आज उसे ग्वालियर रेफर कर दिया है। आरोपी तीन भाइयों राजू, गजेंद्र एवं सुरेंद्र के विरुद्ध प्रकरण दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि राजू एवं महेंद्र की दुकान आमने-सामने है और दोनों के बीच व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा के चलते रंजिश थी। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »