24 Apr 2024, 09:46:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अमरनाथ गुफा के लिए 3500 से अधिक श्रद्धालु रवाना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 21 2018 3:23PM | Updated Date: Jul 21 2018 3:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के बालटाल और नूनवान पहलगाम आधार शिविर से शनिवार को खराब मौसम के बावजूद महिलाओं और साध्वियों समेत 3500 से अधिक श्रद्धालु पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए रवाना हुए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि भगवती नगर आधार शिविर से कड़ी सुरक्षा के बीच 428 महिलाओं और साध्वियों समेत  बालटाल आधार शिविर से महिलाओं और साधुओं समेत लगभग 1,500 यात्री पवित्र गुफा के लिए रवाना हुए। ये श्रद्धालु 14 किमी लम्बे पहाड़ी मार्ग पर पैदल चलने के बाद पवित्र गुफा के दर्शन करेंगे और जो श्रद्धालु  दर्शन के बाद रात में गुफा के पास ही रुके थे, उन्होंने वापस लौटने के लिए यात्रा प्रारम्भ कर दी हैं।

उन्होंने बताया कि 2,000 से अधिक श्रद्धालु नूनवान पहलगाम आधार शिविर से चन्दनवाड़ी विश्राम शिविर के लिए रवाना हो गए हैं। अधिकतर श्रद्धालुओं ने अगले विश्राम शिविर के लिए अपनी यात्रा जारी रखी है और चन्दनवाड़ी पर रुके श्रद्धालुओं ने भी अगले शिविर के लिए यात्रा प्रारम्भ कर दी है। पिछले 24 घण्टों में 8,000 से अधिक श्रद्धालु पवित्र गुफा के दर्शन कर चुके हैं और रात को विश्राम शिविर में  रुके श्रद्धालुओं ने शनिनार सुबह दर्शन किए। पिछले महीने 28 जून से शुरु हुई इस यात्रा में कल रात तक 2,24,340 श्रद्धालुओं ने शिवंिलग के दर्शन कर लिये है। अधिकतर श्रद्धालु दर्शन कर घर लौट गए है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »