उज्जैन। मध्यप्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने आज कहा कि यहां सिंहस्थ महापर्व के दौरान विकसित की गयी स्थायी संरचनाओं का समुचित रखरखाव आवश्यक रूप से किया जाए। श्रीमती सिंह ने नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए। बैठक में श्रीमती सिंह ने अधिकारियों से नगरीय निकायों में पेयजल व्यवस्था के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि शहर के विकास एवं आमजनों को सुविधा मुहैया कराने के साथ ही विभिन्न प्रकार के करों की वसूली भी समय-सीमा में की जाना सुनिश्चित करें।